खतौली में अपंजीकृत क्लीनिक और लैब पर कार्रवाई, कई प्रतिष्ठान सील
🔻मुख्य चिकित्सा अधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा ए पंजीकृत चिकित्सक,मेडिकल स्टोर चालक के विरुद्ध चला अभियान।
सिटी स्टेट ब्यूरो उत्तरप्रदेश : राजीव शर्मा/मनोज कुमार
खतौली/मुजफ्फरनगर : जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को खतौली क्षेत्र में अपंजीकृत क्लीनिक, नर्सिंग होम और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान वैध पंजीकरण और शैक्षणिक प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर सील कर दिया गया।
यह अभियान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर चलाया गया। जांच का नेतृत्व ब्लॉक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनीश कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ किया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि जांच के दौरान संबंधित संचालक न तो वैध रजिस्ट्रेशन दस्तावेज दिखा सके और न ही कोई संतोषजनक जवाब दे सके। इसके बाद नियमानुसार नोटिस जारी करते हुए क्लीनिक और लैब को सील कर दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि अपंजीकृत चिकित्सा संस्थानों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि आम लोगों को सुरक्षित और मानक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

No comments:
Post a Comment