जमुई से दो नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह - City Channel

Breaking

Friday, May 8, 2026

जमुई से दो नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

जमुई से दो नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

जमुई : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार में जमुई जिले से झाझा विधायक दामोदर रावत और जमुई विधायक श्रेयसी सिंह को मंत्री बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई ने खुशी जताते हुए दोनों नेताओं को बधाई दी है।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता दोनों नेताओं के आवास पहुंचे और उन्हें शुभकामनाएं दीं। जिले से दो मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।

जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है और अब जमुई को दो मंत्री मिलने से जिले के विकास कार्यों को और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दोनों नेताओं पर भरोसा जताकर जमुई का सम्मान बढ़ाया है।

जिला महामंत्री बृजनंदन सिंह ने कहा कि श्रेयसी सिंह को उद्योग विभाग जैसा महत्वपूर्ण मंत्रालय मिलने से जमुई जैसे पिछड़े इलाके में उद्योगों के विकास और रोजगार सृजन की नई संभावनाएं बढ़ेंगी। उन्होंने दोनों मंत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिले को विकास की नई दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कार्तिक वर्मा, अनिल दीक्षित, साधना सिंह, महामंत्री सोनेलाल पासवान, नंदकिशोर सिंह, अयोध्या राम चंद्रवंशी, अजय पासवान, शंभुराम चंद्रवंशी, ब्रजेश सिंह राजपूत, अभिषेक राज, ताहिर अंसारी, संतोष सिंह, रंजीता केसरी, जयंत चौधरी, शंभु केसरी, जनार्दन मंडल, मुकेश सिंह, लखन यादव, पवन वर्मा, राहुल राठौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages