आईएएस डॉ. कौशल किशोर बने जमुई के प्रभारी सचिव - City Channel

Breaking

Sunday, May 17, 2026

आईएएस डॉ. कौशल किशोर बने जमुई के प्रभारी सचिव

आईएएस डॉ. कौशल किशोर बने जमुई के प्रभारी सचिव


जमुई : बिहार सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. कौशल किशोर को जमुई जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति प्रशासनिक दक्षता, ईमानदारी और जनहित के प्रति समर्पित कार्यशैली की पहचान मानी जा रही है।

सिवान जिले के जिरादेई प्रखंड के ऐतिहासिक गांव तितिरा के निवासी डॉ. कौशल किशोर वर्तमान में बिहार सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत हैं। वे प्रशासनिक सेवा के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और विकासोन्मुख कार्यों के लिए व्यापक रूप से सराहे जाते रहे हैं।

जमुई के जिलाधिकारी के रूप में उनके कार्यकाल को जिले के विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। उनके प्रयासों से बेला-खैरा मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति मिली, कई उपस्वास्थ्य केंद्रों को मंजूरी प्रदान की गई तथा विभिन्न विकास योजनाओं को गति मिली। इसके अलावा लोकदेवता बाबा कोकिलचंद की सांस्कृतिक विरासत को डिजिटल स्वरूप में संरक्षित करने की पहल भी उनके निर्देशन में की गई।

डॉ. कौशल किशोर का परिवार सामाजिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक क्षेत्र में सक्रिय रहा है। उनके पिता डॉ. ललितेश्वर कुमार सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं, जबकि उनके भाई ई. हरकिशोर राय वर्तमान में डीआईजी के पद पर कार्यरत हैं।

जमुई जिले के प्रभारी सचिव के रूप में उनकी नियुक्ति से जिले के विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages