मानसिक रूप से बीमार एवं बौद्धिक दिव्यांगजनों के अधिकारों पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन/राकेश कुमार
जमुई : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), जमुई के तत्वावधान में रविवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, शाहपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक रूप से बीमार एवं बौद्धिक दिव्यांग व्यक्तियों को उपलब्ध कानूनी सेवाओं एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में अधिवक्ता सतीश प्रसाद एवं पारा विधिक स्वयंसेवक (PLV) स्मिता कुमारी ने उपस्थित लोगों को NALSA (Legal Services to Persons with Mental Illness and Persons with Intellectual Disabilities) Scheme-2024 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ऐसे जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश मंडल तथा वार्ड संख्या 10 के पार्षद सीताराम प्रसाद ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग किया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को मानसिक रोग एवं बौद्धिक दिव्यांगता से जुड़े लोगों के अधिकार, सरकारी योजनाओं और निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए इसकी सराहना की।
यह कार्यक्रम जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जमुई के निर्देश पर आयोजित किया गया।

No comments:
Post a Comment