परिवहन मंत्री बनने पर दामोदर रावत का नागरिक अभिनंदन, झाझा में हुआ भव्य स्वागत
झाझा/जमुई : झाझा विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक दामोदर रावतल को बिहार सरकार में परिवहन मंत्री बनाए जाने पर गुरुवार को झाझा रेलवे स्टेशन क्लब में नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर मंत्री का स्वागत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू नगर अध्यक्ष बबलू सिन्हा ने की, जबकि मंच संचालन मुकेश राजहंस ने किया। समारोह में प्रो. रामोतार सिंह, बरनवाल समाज के अध्यक्ष गोपाल बरनवाल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राकेश दास, डॉ. राजेंद्र रावत, भाजपा नेत्री कंचन देवी और प्रफुलचंद्र त्रिवेदी समेत कई लोगों ने अपने विचार रखे।
वक्ताओं ने दामोदर रावत के राजनीतिक सफर का उल्लेख करते हुए उन्हें पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता बताया। उन्होंने कहा कि विधायक रहते हुए उन्होंने क्षेत्र में कई विकास कार्य किए और अब मंत्री बनने के बाद राज्य स्तर पर भी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास कर रहे हैं।
अपने संबोधन में परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने समारोह आयोजित करने के लिए लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि झाझा विधानसभा क्षेत्र की जनता ने हमेशा उन पर विश्वास जताया है और यह उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र से उनका पुराना लगाव रहा है और झाझा के विकास को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी। मंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को विकास की नई दिशा दी और वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उनके मार्गदर्शन में राज्य को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे


No comments:
Post a Comment