डिजिटल पुलिसिंग की ओर बढ़ रहा जमुई, CCTNS CAS 1.0 से पुलिस व्यवस्था होगी हाईटेक - City Channel

Breaking

Thursday, May 28, 2026

डिजिटल पुलिसिंग की ओर बढ़ रहा जमुई, CCTNS CAS 1.0 से पुलिस व्यवस्था होगी हाईटेक

डिजिटल पुलिसिंग की ओर बढ़ रहा जमुई, CCTNS CAS 1.0 से पुलिस व्यवस्था होगी हाईटेक

सिटी संवाददाता : प्रो० रामजीवन साहू की रिपोर्ट

जमुई : बिहार पुलिस और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के संयुक्त प्रयास से राज्य में डिजिटल पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में CCTNS CAS 1.0 परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को जमुई समाहरणालय सभागार एवं एनआईसी कार्यालय में एक दिवसीय विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जिले के पुलिस और तकनीकी अधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए बिहार राज्य सूचना विज्ञान पदाधिकारी डॉ. शैलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बिहार पुलिस डिजिटल परिवर्तन के नए दौर में प्रवेश कर रही है। उन्होंने कहा कि CCTNS CAS 1.0 परियोजना पुलिस प्रशासन को अधिक पारदर्शी, त्वरित और तकनीक-सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने कहा कि बिहार द्वारा विकसित तकनीकी कार्यप्रणालियां और सॉफ्टवेयर मॉडल अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के विशेषज्ञों ने CCTNS CAS 1.0 के विभिन्न मॉड्यूल, तकनीकी प्रक्रियाओं और कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। वहीं एनआईसी बिहार के वरीय तकनीकी निदेशक नवीन कुमार ने परियोजना के चरणबद्ध क्रियान्वयन और तकनीकी समन्वय पर प्रकाश डाला।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी दीपू पटेल ने पुलिस पदाधिकारियों को तकनीकी सहायता प्रदान की और मॉड्यूल की व्यवहारिक जानकारी दी। साथ ही तकनीकी टीम ने प्रशिक्षण को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग किया।

कार्यशाला में मौजूद अधिकारियों ने डिजिटल पुलिसिंग व्यवस्था को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने की प्रतिबद्धता जताई। प्रशिक्षण के दौरान डेटा प्रबंधन, ऑनलाइन अपराध निगरानी और त्वरित सूचना आदान-प्रदान से जुड़ी तकनीकी जानकारी साझा की गई।

जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने कहा कि इस परियोजना के जरिए पुलिस सेवाओं को अधिक स्मार्ट, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि आम लोगों को बेहतर और त्वरित पुलिस सेवाएं मिल सकें।

No comments:

Post a Comment

Pages