हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों का सम्मान, लोकतंत्र में भूमिका पर हुई चर्चा
🔻पत्रकार समाज का दर्पण, उनका सम्मान लोकतंत्र का सम्मान : विनीत ठाकुर।
सिटी स्टेट ब्यूरो उत्तरप्रदेश : राजीव शर्मा/मनोज कुमार
खतौली : हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर नगर के दीपचंद मंडी स्थित भाजपा जिला मंत्री विनीत ठाकुर के कार्यालय में पत्रकार सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों को सम्मानित कर हिंदी पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा, लोकतंत्र में उसकी भूमिका तथा वर्तमान चुनौतियों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। भाजपा जिला मंत्री विनीत ठाकुर ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार जनहित के मुद्दों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनका सम्मान पूरे समाज का सम्मान है।
समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार के.एस. भोज्ञान ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर अध्यक्ष प्रवीण ठकराल ने किया।
मुख्य अतिथि सुधीर सैनी ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर सामाजिक जागरूकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में ऐतिहासिक योगदान दिया है। वहीं वरिष्ठ पत्रकार के.एस. भोज्ञान ने पत्रकारिता को समाज के प्रति जवाबदेही और जनहित की रक्षा का सशक्त माध्यम बताते हुए निष्पक्ष एवं सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर बल दिया।
इस अवसर पर डॉ. अंकुर प्रकाश गुप्ता "मानव", बिलाल अख्तर, रिंकू गुप्ता, सचिन गुप्ता, विशाल कौशिक, मोहम्मद शाहनवाज, विजय शास्त्री, आरिफ सिद्दीकी, वसीम अहमद, राजीव शर्मा, हवलेश पटेल, शमशाद अहमद, जुगनू शर्मा, बी.के. नहरिया, राजकुमार विश्वकर्मा, शाहिद अंसारी और बसंत गौतम सहित अनेक पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल युग में पत्रकारिता की जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं। फेक न्यूज की चुनौती के बीच सूचना की सत्यता और जनविश्वास बनाए रखना पत्रकारों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में श्याम रहेजा, सौरभ सेठी, नीरज गोयल, अमित ठाकुर, शिवम सैनी, डॉ. सुधीर सैनी, कुशांक ग्रोवर, राजेश कुमार, मोनू मंगवानी, विकास पुंडीर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में विनीत ठाकुर ने सभी अतिथियों, पत्रकारों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
कैप्शन: "पत्रकार समाज का दर्पण हैं, उनका सम्मान लोकतंत्र का सम्मान है" — विनीत ठाकुर।

No comments:
Post a Comment