नई दिल्ली में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की मुलाकात, ‘बिहार फर्स्ट - बिहारी फर्स्ट’ पर चर्चा - City Channel

Breaking

Sunday, May 3, 2026

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की मुलाकात, ‘बिहार फर्स्ट - बिहारी फर्स्ट’ पर चर्चा

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की मुलाकात, ‘बिहार फर्स्ट - बिहारी फर्स्ट’ पर चर्चा

जमुई/नई दिल्ली : बिहार के माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बिहार के समग्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में ‘बिहार फर्स्ट - बिहारी फर्स्ट’ विजन को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। राज्य में आधारभूत संरचना, रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को गति देने के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा हुई।

बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को तेज करने पर सहमति बनी। दोनों नेताओं ने बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

No comments:

Post a Comment

Pages