संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा का संगठन विस्तार, मोहम्मद आसिफ बने जिला उपाध्यक्ष, मोहम्मद राहत खान को तहसील महासचिव की जिम्मेदारी - City Channel

Breaking

Wednesday, May 20, 2026

संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा का संगठन विस्तार, मोहम्मद आसिफ बने जिला उपाध्यक्ष, मोहम्मद राहत खान को तहसील महासचिव की जिम्मेदारी

संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा का संगठन विस्तार, मोहम्मद आसिफ बने जिला उपाध्यक्ष, मोहम्मद राहत खान को तहसील महासचिव की जिम्मेदारी

सिटी स्टेट ब्यूरो उत्तरप्रदेश : राजीव शर्मा/मनोज कुमार बुलंदशहर, 20 मई 2026। संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने संगठन विस्तार अभियान के तहत बुधवार को दो नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की।

गांव चहला निवासी युवा किसान नेता मोहम्मद आसिफ को मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष तथा डिबाई तहसील के गांव चहला निवासी मोहम्मद राहत खान को तहसील महासचिव मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर जितेंद्र शर्मा ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों पदाधिकारी संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा की नीतियों और सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा किसानों, श्रमिकों और आम जनता की आवाज को मजबूती प्रदान करेंगे।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मोर्चा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और किसानों व मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। 

No comments:

Post a Comment

Pages