भाजपा के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन/राकेश कुमार
जमुई : भारतीय जनता पार्टी जमुई द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान का उद्घाटन शुक्रवार को महावीर वाटिका, जमुई में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी ने की।
प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र में मंत्री श्रेयसी सिंह ने “देश के समक्ष राजनीतिक एवं सामाजिक चुनौतियाँ” विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर भाजपा की कार्यपद्धति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, अनुशासन और वैचारिक स्पष्टता का संचार करते हैं।
प्रशिक्षण अभियान के दौरान कुल आठ सत्र आयोजित किए गए। दूसरे सत्र को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्र ने संबोधित किया। तीसरे सत्र में प्रदेश सह कार्यालय प्रभारी सुग्रीव कुमार, चौथे सत्र में प्रेस पैनलिस्ट मनीष पांडेय, पांचवें सत्र में पूर्व विधायक कन्हैया रजवाड़, छठे सत्र में कुमार प्रणय तथा सातवें सत्र में विकास सिंह ने प्रदेश द्वारा निर्धारित विषयों पर अपने विचार रखे।
इस महा प्रशिक्षण अभियान में जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्ष एवं प्रकोष्ठों के जिला संयोजक भाग ले रहे हैं।
प्रशिक्षण शिविर का समापन 17 मई को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के संबोधन के साथ

No comments:
Post a Comment