राष्ट्रीय मोदी बरनवाल विकास संघ का जिला सम्मेलन संपन्न, महेंद्र बरनवाल बने जिला अध्यक्ष
सिटी संवाददाता : राकेश कुमार
जमुई : जमुई में शनिवार को बोधवन तालाब स्थित महावीर वाटिका में राष्ट्रीय मोदी बरनवाल विकास संघ का जिला सम्मेलन और संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष और युवा शामिल हुए।
सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी महेंद्र मोदी ने महेंद्र बरनवाल को जमुई जिला अध्यक्ष घोषित किया। घोषणा के बाद उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश मोदी और अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में समाज में शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास, पारिवारिक संस्कार और राजनीतिक जागरूकता पर चर्चा हुई। करीब 1500 लोगों ने आपसी प्रेम, सम्मान और सामाजिक एकता बनाए रखने की शपथ ली।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष महेंद्र बरनवाल ने कहा कि वे जिले के हर प्रखंड में संगठन को मजबूत करेंगे और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस मौके पर समाज के लोगों ने केंद्र और बिहार सरकार से मोदी बरनवाल जाति को पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मांग भी की। कार्यक्रम में कई राष्ट्रीय और स्थानीय पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment