जनजातीय गरिमा उत्सव 2026: जमुई में 199 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन, 374 ग्रामीणों का हुआ मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण - City Channel

Breaking

Thursday, May 21, 2026

जनजातीय गरिमा उत्सव 2026: जमुई में 199 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन, 374 ग्रामीणों का हुआ मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण

जनजातीय गरिमा उत्सव 2026: जमुई में 199 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन, 374 ग्रामीणों का हुआ मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण

🔻सुदूर जनजातीय इलाकों में प्रशासन की बड़ी पहल, 15 जनसुनवाई शिविर और 9 मेडिकल कैंपों के जरिए लोगों तक पहुंचीं सरकारी योजनाएं और स्वास्थ्य सुविधाएं।

सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन/राकेश कुमार

जमुई : जमुई जिले में जनजातीय समुदाय के उत्थान, सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा संचालित ‘जनजातीय गरिमा उत्सव 2026’ के चौथे दिन भी व्यापक स्तर पर जनकल्याणकारी गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। “जन भागीदारी - सबसे दूर, सबसे पहले” के मूल मंत्र को साकार करते हुए प्रशासन ने जिले के सुदूर और जनजातीय बहुल क्षेत्रों में शिविर लगाकर लोगों तक सीधे सरकारी सेवाएं पहुंचाईं।


कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 15 जनसुनवाई शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों और जनजातीय समुदाय के लोगों ने भाग लिया। शिविरों में लोगों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों और नागरिक सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कुल 199 मामलों की मौके पर ही सुनवाई कर उनके त्वरित निष्पादन की प्रक्रिया सुनिश्चित की गई।

स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न अंचलों में कुल 09 विशेष मेडिकल कैंप भी लगाए गए। इन चिकित्सा शिविरों में स्वास्थ्य विभाग की विशेषज्ञ टीमों द्वारा कुल 374 ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों को उनकी आवश्यकता के अनुसार मुफ्त दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। अपने घर के समीप स्वास्थ्य सेवाएं मिलने से ग्रामीणों में काफी उत्साह और संतोष देखा गया।

इसके अलावा शिविरों के माध्यम से प्रशासनिक पारदर्शिता और त्वरित सेवा प्रदायगी का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कुल 64 पात्र लाभुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित एंटाइटलमेंट यानी अधिकार पत्र और स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। इससे योग्य लाभुकों को बिना किसी देरी के योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ सुनिश्चित हो सका।

जिला प्रशासन ने कहा कि इस महाभियान का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदाय के लोगों तक सरकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सेवाओं को सीधे पहुंचाना है। कार्यक्रम के सफल संचालन में संबंधित तकनीकी विभागों, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की भूमिका सक्रिय और सराहनीय रही।

No comments:

Post a Comment

Pages