महिला विधेयक गिरना विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता का प्रमाण- रणजीत सिंह
सिटी संवाददाता : पंकज बरनवाल
सोनो/जमुई : बटिया जमुई जिला भाजपा उपाध्यक्ष सह चकाई विधानसभा संयोजक रणजीत सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि महिला विधेयक बिल मात्र 54 वोट से सदन में गिर गया। 11 साल में पहलीबार कोई बिल इस तरह गिरा है।यह घटना साबित करता है कि विपक्षी दल महिला विरोधी है।
"नारी शक्ति वंदन " के नाम से लाया गया यह बिल केन्द्र की मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम था इसका उद्देश्य देश की महिलाओं को उनका रूका हुआ अधिकार और सम्मान वापस दिलाना था,लेकिन विपक्ष ने सदन में महिला सम्मान के इस बिल का विरोध कर अपनी नकारात्मक सोच उजागर कर दी है।
श्रीसिंह ने कहा कि आधी आबादी यानि महिलाओं को जबाब देना होगा कि उनके अधिकारों के खिलाफ मतदान क्यों किया गया। महिलाओं के प्रति यह दोहरा चरित्र कब तक चलेगा। जिला उपाध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार नारी शक्ति के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।
विपक्ष का यह विरोध महिलाओं के सम्मान को रोकने का प्रयास है जिसे जनता कभी माफ नहीं करेगी।

No comments:
Post a Comment