प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित - City Channel

Breaking

Saturday, April 18, 2026

प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित 

सोनो संवाददाता : पंकज बरनवाल 

सोनो/जमुई : सोनो बाजार स्थित स्टडी प्वाइंट में मैट्रिक इंटर की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं संचालक काजल कुमार ने विद्यार्थियों को सम्मान आईटी कर उनका उत्साह वर्धन किया। 

इस अवसर पर विद्यार्थियों की मेहनत और लग्न की सराहना की गई, तथा उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया। सबसे पहले विद्यार्थियों द्वारा अतिथियों का तिलक बंधन एवं पुष्प अर्पण कर स्वागत किया गया। कोचिंग संचालक काजल कुमार द्वारा अतिथियों का पुष्पमाला, अंग वस्त्र एवं डायरी कलम देकर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सेवा निर्मित शिक्षक अरुणदेव  राय, सुप्रसिद्ध चिकित्सा अवधेश निराला, प्रखर समाजसेवी रणजीत सिंह, शिक्षक कामदेव सिंह, एवं सामाजिक कार्यकर्ता पंकज सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया। 

समारोह का माहौल उत्साह और गर्व से भरा रहा है, कार्यक्रम में उन सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने इंटर गणित में क्रमांश 98,96 ,95 ,94,92,अंक प्राप्त किया, तथा मैट्रिक परीक्षा में 400 से अधिक अंक हासिल किए, संध्या ने 463 रियानी ने 456 , नितेश ने 449 एवं दर्जनों विद्यार्थियों ने 400 से अधिक अंक प्राप्त किए। 

 इसके अलावा मैट्रिक में 476 अंक लाकर प्रखंड टॉपर होने वाली राशि कुमारी तथा इंटर साइंस में 441 अंक लाकर प्रखंड टॉपर होने वाले इस कोचिंग के छात्र शिवम कुमार को विशेष सम्मानित किया गया। अतिथियों ने भी फूल माला पहनकर कोचिंग संचालक काजल कुमार को सम्मानित किया एवं उत्साह वर्धन किया।

 कार्यक्रम का संचालन इसी कोचिंग की छात्रा शालिनी प्रिया एवं सृष्टि कुमारी ने बेहतरीन ढंग से किया।

No comments:

Post a Comment

Pages