महरायडीह में महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ, कलश यात्रा से गूंजा गांव, 501 कन्याओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा, नौ दिनों तक चलेगा धार्मिक महोत्सव - City Channel

Breaking

Saturday, April 18, 2026

महरायडीह में महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ, कलश यात्रा से गूंजा गांव, 501 कन्याओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा, नौ दिनों तक चलेगा धार्मिक महोत्सव

महरायडीह में महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ, कलश यात्रा से गूंजा गांव, 501 कन्याओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा, नौ दिनों तक चलेगा धार्मिक महोत्सव

झारखंड : पेटर पहाड़ी पंचायत के महरायडीह गांव में शनिवार को श्री श्री 108 महारुद्र यज्ञ एवं माँ काली प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। आयोजन के पहले दिन पूरे गांव में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

महायज्ञ की शुरुआत 501 कन्याओं और महिलाओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यज्ञ स्थल से यात्रा प्रारंभ की, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

आचार्य गोपाल पांडेय और मुख्य पुरोहित अनिल चौधरी के नेतृत्व में निकली यह शोभायात्रा महेश्वरी दुखहरण बाबा मंदिर होते हुए अजय नदी घाट तक पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल भरने के बाद श्रद्धालु पुनः यज्ञ स्थल लौटे। पूरे मार्ग में ‘जय माता दी’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।

यज्ञ समिति के अध्यक्ष सुधीर कुमार चौधरी और सचिव दामोदर कुमार पंडित ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन नौ दिनों तक चलेगा। इस दौरान श्रद्धालुओं को कामदगिरि पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामस्वरूपाचार्य जी महाराज और साध्वी अमृतानंदमयी जी के प्रवचनों का लाभ मिलेगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत 25 अप्रैल को प्रसिद्ध भजन गायिका पल्लवी झा अपनी प्रस्तुति देंगी, जो इस आयोजन का मुख्य आकर्षण होगी।

इस महायज्ञ को सफल बनाने में गांव के बालमुकुंद चौधरी, अवधेश चौधरी, रविन्द्र चौधरी, विष्णुदेव राय, मुरारी चौधरी, निवास कुमार, राकेश चौधरी और अनुज राय सहित अन्य ग्रामीण सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पूरे क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।

No comments:

Post a Comment

Pages