जमुई में वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई, कार से विदेशी शराब बरामद, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ी संदिग्ध गाड़ी, सात युवक गिरफ्तार - City Channel

Breaking

Saturday, April 18, 2026

जमुई में वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई, कार से विदेशी शराब बरामद, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ी संदिग्ध गाड़ी, सात युवक गिरफ्तार

जमुई में वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई, कार से विदेशी शराब बरामद, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ी संदिग्ध गाड़ी, सात युवक गिरफ्तार

जमुई : जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पतौना चौक के समीप एक संदिग्ध कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई, जबकि इस मामले में सात युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, अवर निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में पतौना चौक पर नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एचपी 62 2997 नंबर की एक सिल्वर रंग की कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने वाहन भगाने की कोशिश की।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर कार का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान वाहन के भीतर छिपाकर रखी गई विदेशी शराब की खेप बरामद हुई। मौके से कार में सवार सभी सात युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार युवकों की पहचान मलयपुर निवासी राजू कुमार (19), अभिषेक कुमार (19), धर्मेंद्र कुमार (22), रिशु कुमार (22), रूपेश कुमार पांडेय (21) सहित दो अन्य के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ आरोपी पूर्व में भी शराब तस्करी से जुड़े मामलों में संलिप्त रह चुके हैं।

पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।

थानाध्यक्ष शेखर सौरभ ने बताया कि लगातार चलाए जा रहे जांच अभियान के कारण इस तरह की सफलता मिल रही है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Pages