भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले जुटे श्रमिक, शोषण के खिलाफ उठाई आवाज - City Channel

Breaking

Saturday, April 18, 2026

भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले जुटे श्रमिक, शोषण के खिलाफ उठाई आवाज

भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले जुटे श्रमिक, शोषण के खिलाफ उठाई आवाज


चकाई/जमुई : जिले के चकाई प्रखंड अंतर्गत तीनघारा गांव में शनिवार को बीड़ी मजदूरों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में हुई इस बैठक में बड़ी संख्या में मजदूरों ने भाग लेकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता दिखाई और शोषण के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया।

बैठक की अध्यक्षता मजदूर नेता विश्वनाथ पाण्डेय ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बीड़ी उद्योग से जुड़े मजदूरों का आर्थिक और सामाजिक शोषण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मजदूरों को उनके श्रम का उचित पारिश्रमिक मिले, इसके लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा।

उन्होंने मजदूरों से अपील की कि वे ई-श्रम कार्ड समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ें, ताकि उन्हें सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल सके। साथ ही उन्होंने कहा कि संगठित होकर ही मजदूर अपने अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं और शोषण के खिलाफ मजबूती से खड़े हो सकते हैं।

बैठक में श्रमिकों को उनके कानूनी अधिकारों की भी विस्तृत जानकारी दी गई। संगठन का उद्देश्य मजदूर परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें बिचौलियों के प्रभाव से मुक्त कराना है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में बीड़ी मजदूरों के साथ स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने श्रमिकों के हित में संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Pages