535वीं साइकिल यात्रा कटौना पहुंची, पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश - City Channel

Breaking

Sunday, April 5, 2026

535वीं साइकिल यात्रा कटौना पहुंची, पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 535वीं साइकिल यात्रा कटौना पहुंची, पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जमुई : ‘साइकिल यात्रा एक विचार’ के तहत रविवार को 535वीं निरंतर साइकिल यात्रा जमुई प्रखंड परिसर से निकलकर कटौना ग्राम तक संपन्न हुई। इस दौरान यात्रियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।

यात्रा का नेतृत्व सदस्य संजय कुमार के नेतृत्व में किया गया। कटौना गांव स्थित मुर्गी फार्म के संचालक बिट्टू सिंह के निजी भूमि पर महोगनी, शरीफा सहित अन्य पौधे लगाए गए। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों और बच्चों को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।

सदस्य राहुल ऋतुराज ने ग्रामीण बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन की मूल आवश्यकताएं—हवा, पानी, फल-फूल, औषधि और भोजन—सब प्रकृति से ही प्राप्त होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति न केवल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य, बल्कि मानसिक शांति और संतुलन के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।

वहीं सक्रिय सदस्य सिंटू कुमार ने कहा कि केवल ‘पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ’ का नारा पर्याप्त नहीं है, बल्कि इसके लिए व्यवहार में बदलाव जरूरी है। उन्होंने कहा कि जंगलों की अंधाधुंध कटाई और मानव की स्वार्थी गतिविधियों के कारण प्राकृतिक संतुलन बिगड़ रहा है, जिसका खामियाजा आने वाली पीढ़ियों को भुगतना पड़ सकता है।

सदस्य रनधीर कुमार ने कहा कि प्रकृति ईश्वर का अनमोल उपहार है, जो हमें सहनशीलता, निस्वार्थता और निरंतरता जैसे गुण सिखाती है। उन्होंने कहा कि यदि हम चाहते हैं कि हमारी भावी पीढ़ी भी प्रकृति का लाभ उठा सके, तो इसके संरक्षण के लिए अभी से ठोस कदम उठाने होंगे।

कार्यक्रम में हरेराम कुमार सिंह, शेषनाथ राय, संदीप रंजन, राहुल सिंह, अजीत कुमार, सिंटू कुमार, चंदन कुमार आनंद, संजय कुमार, राहुल ऋतुराज, बिट्टू कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Pages