मूल्यांकन केंद्र का औचक निरीक्षण, सभी शिक्षक मिले उपस्थित, पारदर्शिता पर जोर, निष्पक्ष जांच से छात्रों का विश्वास बढ़ाने की पहल - City Channel

Breaking

Monday, March 23, 2026

मूल्यांकन केंद्र का औचक निरीक्षण, सभी शिक्षक मिले उपस्थित, पारदर्शिता पर जोर, निष्पक्ष जांच से छात्रों का विश्वास बढ़ाने की पहल

 मूल्यांकन केंद्र का औचक निरीक्षण, सभी शिक्षक मिले उपस्थित, पारदर्शिता पर जोर, निष्पक्ष जांच से छात्रों का विश्वास बढ़ाने की पहल

गिद्धौर/जमुई : जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत संकुल संसाधन केंद्र +2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय, हिरम्बा में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चल रहे उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन कार्य में सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए।

शिक्षा विभाग द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी के तहत मूल्यांकन केंद्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि परीक्षा परिणाम निष्पक्ष और सटीक रूप से तैयार हो सके।

पंचायत स्तर पर बनाए गए मूल्यांकन केंद्रों में आठवीं कक्षा तक की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जा रही है। निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए बाहरी शिक्षकों को मूल्यांकन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, लक्ष्मीपुर प्रखंड के सभी सीआरसी स्तर के विद्यालयों को भी मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि इस प्रक्रिया में प्राथमिक, उत्क्रमित एवं मध्य विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाना और छात्रों का विश्वास मजबूत करना है।

सीआरसी संचालक सह प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार एवं संकुल समन्वयक गंगासागर मिश्र ने बताया कि इस व्यवस्था से छात्रों की मेहनत का सही मूल्यांकन सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

निरीक्षण के दौरान सिंकदर सिंह, पूनम कुमारी, सुनील कुमार, पूजा भारती, पंकज दास, शेखर कुमार, धर्मेंद्र कुमार, इंद्रदेव पासवान, सौरभ कुमार, बबीता कुमारी, सुधीर कुमार, राजेंद्र प्रसाद सिंह, जितेंद्र कुमार सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages