लेन-देन विवाद में शिक्षक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर - City Channel

Breaking

Tuesday, March 17, 2026

लेन-देन विवाद में शिक्षक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

 लेन-देन विवाद में शिक्षक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

जमुई : जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के गोखुला गांव में रुपये के लेन-देन के विवाद को लेकर एक शिक्षक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस हमले में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घायल शिक्षक की पहचान गोखुला निवासी 27 वर्षीय सौरव कुमार के रूप में हुई है। सौरव कुमार सिकंदरा प्रखंड के बेगमा विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

बताया जाता है कि मंगलवार को सौरव कुमार अपनी बाइक से विद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनके चाचा संजीव सिंह के पुत्र सहित 10-12 अज्ञात लोगों ने उनका पीछा कर उन्हें रोक लिया। इसके बाद हमलावरों ने लाठी-डंडों से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मामले को लेकर परिजनों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages