घटिया सड़क निर्माण का आरोप, प्रशासन पर चुप्पी साधने का आरोप - City Channel

Breaking

Tuesday, March 17, 2026

घटिया सड़क निर्माण का आरोप, प्रशासन पर चुप्पी साधने का आरोप

 घटिया सड़क निर्माण का आरोप, प्रशासन पर चुप्पी साधने का आरोप

जमुई: भाकपा माले नेता बाबू साहब सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की ग्यारह सदस्यीय कमेटी ने खैरा–सोनो आरसीडी मुख्य मार्ग के माँगोबन्दर से निजुआरा तक बन रही सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाया है।

कमेटी के अनुसार, बरनार और सुखनर नदियों के संगम के पास स्थित माँगोबन्दर तीलेर बांध पर लगभग 3.620 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही है। आरोप है कि बिना वन एवं पर्यावरण की अनुमति लिए सैकड़ों हरे पेड़ों को हटाया गया है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सड़क निर्माण में बिछाई जा रही परत की मोटाई स्वीकृत मानचित्र और अनुबंध के अनुसार नहीं है। साथ ही घटिया सामग्री के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया गया है, जिससे सड़क के जल्द ही टूटने की आशंका जताई जा रही है।

भाकपा माले नेता बाबू साहब सिंह ने जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन “कुंभकर्णी नींद” में है और पूरे मामले की अनदेखी कर रहा है। उन्होंने मांग की कि सड़क निर्माण की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और कार्य को मानक के अनुरूप कराया जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो भाकपा माले इस मुद्दे को लेकर सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी।

No comments:

Post a Comment

Pages