जमुई में विकास कार्यों व विधि-व्यवस्था की समीक्षा, शांतिपूर्ण होली पर आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने की सराहना - City Channel

Breaking

Thursday, March 5, 2026

जमुई में विकास कार्यों व विधि-व्यवस्था की समीक्षा, शांतिपूर्ण होली पर आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने की सराहना

जमुई में विकास कार्यों व विधि-व्यवस्था की समीक्षा, शांतिपूर्ण होली पर आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने की सराहना


जमुई : 
गुरुवार को प्रेम सिंह मीणा, प्रमंडलीय आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल ने जमुई जिला मुख्यालय का दौरा कर विकास कार्यों और विधि-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित सरकारी योजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया।

वहीं मौके पर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सुनिश्चित रूप से पहुँचे। उन्होंने आगामी जनगणना की तैयारियों की भी समीक्षा करते हुए प्रशिक्षण और डेटा संग्रहण की प्रक्रिया को पूरी सटीकता और संवेदनशीलता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

विधि-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान आयुक्त श्री सिंह ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि वे जनता के बीच अपनी उपस्थिति और संवाद को मजबूत रखें, ताकि अफवाहों और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

इस दौरान उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए होली पर्व का विशेष उल्लेख करते हुए जिले में शांति, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाए जाने की सराहना की। उन्होंने इसके लिए जिलाधिकारी श्री नवीन तथा पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत दयाल सहित पूरी प्रशासनिक टीम को बधाई दी।

आयुक्त श्री सिंह ने आगे कहा कि होली और रमज़ान के अवसर पर जमुई की जनता ने जिस तरह आपसी सद्भाव और गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल पेश की है, वह समाज में आपसी विश्वास और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।

बैठक में उप विकास आयुक्त सुभाष चंद्र मंडल, अपर समाहर्ता रविकांत सिन्हा, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) बाल मुकुंद प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी सौरव कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता सुजीत कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी बीरेंद्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता विनोद प्रसाद, सावन नागमणि वर्मा, जिला शिक्षा पदाधिकारी दयानंद सिंह तथा जनसंपर्क पदाधिकारी मेनका कुमारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Pages