आपदा राहत कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित हुए जमुई के युवा, पटना में मिला सम्मान
सोनो संवाददाता : पंकज बरनवाल
सोनो प्रखंड क्षेत्र के आपदा राहत कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को पटना में आयोजित एक सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में जमुई जिले के सोनो प्रखंड से आपदा राहत मित्र सुधीर कुमार रजक तथा चकाई प्रखंड से आपदा मित्र सचिन कुमार रजक को बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री एवं कैबिनेट मंत्रियों के हाथों सम्मानित किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए सुधीर कुमार रजक ने बताया कि आपदा के समय इन लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना जरूरतमंदों की सहायता की। प्राकृतिक आपदाओं के दौरान इनके प्रयासों से कई लोगों की जान बचाई जा सकी, जिसे देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में मानवता की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है और ऐसे लोगों को सम्मानित करना समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है।
इस अवसर पर राहत कर्मियों, स्वयंसेवकों एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े कई लोगों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी सम्मानित व्यक्तियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई।


No comments:
Post a Comment