जमुई समाहरणालय में डीएम की गैस एजेंसी प्रबंधकों के साथ बैठक, घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त भंडार, कालाबाजारी रोकने को धावा दल का गठन - City Channel

Breaking

Thursday, March 12, 2026

जमुई समाहरणालय में डीएम की गैस एजेंसी प्रबंधकों के साथ बैठक, घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त भंडार, कालाबाजारी रोकने को धावा दल का गठन

जमुई समाहरणालय में डीएम की गैस एजेंसी प्रबंधकों के साथ बैठक, घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त भंडार, कालाबाजारी रोकने को धावा दल का गठन

जमुई : जमुई समाहरणालय में जिला पदाधिकारी श्री नवीन कुमार ने जिले के सभी गैस एजेंसी प्रबंधकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में जिले में रसोई गैस की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और कालाबाजारी की रोकथाम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि जमुई जिले में घरेलू उपयोग के लिए रसोई गैस सिलेंडरों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है, इसलिए उपभोक्ताओं को घबराने या अनावश्यक रूप से गैस जमा करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने सभी एजेंसी प्रबंधकों को निर्देश दिया कि गैस सिलेंडरों का वितरण पारदर्शी और निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाए, ताकि हर उपभोक्ता को समय पर गैस मिल सके।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि गैस की कालाबाजारी या अधिक कीमत वसूलने की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से एक धावा दल (रेड टीम) का गठन किया गया है, जो समय-समय पर गैस गोदामों और वितरण केंद्रों की जांच करेगा।

डीएम ने आम लोगों से अपील की कि यदि कहीं गैस सिलेंडर की कालाबाजारी या अधिक कीमत वसूले जाने की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।

बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित सभी गैस एजेंसी के प्रबंधक उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Pages