पाटजोरी क्रिकेट लीग का फाइनल संपन्न, पोझा की टीम बनी विजेता
चकाई, जमुई : जिले के पाटजोरी गांव में गुरुवार को पाटजोरी क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें पोझा की टीम ने पाटजोरी की टीम को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पोझा की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 163 रनों का मजबूत स्कोर बनाया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाटजोरी की टीम 122 रन पर सिमट गई। इस तरह पोझा की टीम ने 41 रनों से मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया।
समापन समारोह में रामचंद्रडीह पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सत्यनारायण राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, धैर्य और टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है।
युवा समाजसेवी राजेश राय ने बताया कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारा बढ़ाना है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए युवाओं की सराहना की।
इस अवसर पर मुकेश राय, प्रदीप राय, राहुल पांडेय, प्रवीण पांडेय, विपिन पासवान, उत्तम राय, दिलकुश राय, नवीन राय, अमित रजक, बबलू रजक, अमित राय, दिलीप राय, परेश राय, ऋषि पांडे, रोशन पांडे, केदार तिवारी, माणिक पांडे, प्रमोद पांडे, राहुल तिवारी, अधीर राय समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment