एलपीजी गैस आपूर्ति के लिए जिला नियंत्रण कक्ष सक्रिय, शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु हेल्पलाइन जारी - City Channel

Breaking

Wednesday, March 18, 2026

एलपीजी गैस आपूर्ति के लिए जिला नियंत्रण कक्ष सक्रिय, शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु हेल्पलाइन जारी

 एलपीजी गैस आपूर्ति के लिए जिला नियंत्रण कक्ष सक्रिय, शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु हेल्पलाइन जारी


जमुई :  जिले में एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति और आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिले में पेट्रोलियम पदार्थों एवं रसोई गैस की निर्बाध उपलब्धता बनाए रखने के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष को क्रियाशील कर दिया गया है।

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशों के आलोक में स्थापित इस नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06345-222001 निर्धारित किया गया है। जिले का कोई भी नागरिक इस नंबर पर संपर्क कर गैस आपूर्ति से संबंधित अपनी समस्या या शिकायत दर्ज करा सकता है।

प्रशासन द्वारा नियंत्रण कक्ष के संचालन की जिम्मेदारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी को सौंपी गई है, जो संबंधित विभागों एवं एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करेंगे।

आम नागरिकों की सुविधा के लिए नियंत्रण कक्ष में दो पालियों में पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रथम पाली में प्रातः 06:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक खैरा के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राजेश कुमार (मोबाइल: 9771155811) तथा द्वितीय पाली में दोपहर 02:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक लक्ष्मीपुर के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राजेश कुमार (मोबाइल: 7488494976) उपस्थित रहेंगे।

सुचारू वितरण व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गैस एजेंसियों के माध्यम से नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इसके अतिरिक्त अनुमंडल पदाधिकारी को गैस एजेंसियों के प्रतिष्ठानों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विधि-व्यवस्था बनी रहे।

नियंत्रण कक्ष में प्राप्त प्रत्येक शिकायत और उस पर की गई कार्रवाई का पूरा विवरण एक विशेष पंजी में दर्ज किया जाएगा। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे गैस आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए जारी दूरभाष संख्या पर संपर्क कर सुविधा का लाभ उठाएं।

No comments:

Post a Comment

Pages