ब्रेन हंट ओलंपियाड क्विज में 415 छात्रों ने लिया भाग, बजरंगी कुमार बने स्कूल टॉपर, चकाई के नावाडीह बिचकोड़वा स्कूल में प्रतियोगिता, थाना प्रभारी ने किया सम्मानित - City Channel

Breaking

Tuesday, March 31, 2026

ब्रेन हंट ओलंपियाड क्विज में 415 छात्रों ने लिया भाग, बजरंगी कुमार बने स्कूल टॉपर, चकाई के नावाडीह बिचकोड़वा स्कूल में प्रतियोगिता, थाना प्रभारी ने किया सम्मानित

ब्रेन हंट ओलंपियाड क्विज में 415 छात्रों ने लिया भाग, बजरंगी कुमार बने स्कूल टॉपर, चकाई के नावाडीह बिचकोड़वा स्कूल में प्रतियोगिता, थाना प्रभारी ने किया सम्मानित

चकाई/जमुई : जमुई जिले के चकाई प्रखंड स्थित नावाडीह बिचकोड़वा के एक विद्यालय में ब्रेन हंट ओलंपियाड क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 415 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में कक्षा सातवीं के छात्र बजरंगी कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल टॉपर का खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिचकोड़वा थाना प्रभारी राहुल कुमार ने किया और विजेता छात्र को 1000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस दौरान थाना प्रभारी ने बच्चों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करते हुए मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से बचने की सलाह दी।

प्रतियोगिता के अन्य वर्गों में यूकेजी से संजना कुमारी, कक्षा 1 से अंकित कुमार, कक्षा 2 से टिपन कुमार, कक्षा 3 से सिकंदर कुमार, कक्षा 4 से अखिलेश कुमार, कक्षा 5 से ज्योति कुमारी, कक्षा 6 से अमन कुमार और कक्षा 8 से मंटु कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के निदेशक पंकज कुमार ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के मानसिक विकास और प्रतिभा निखारने में सहायक होती हैं।

कार्यक्रम के अंत में कक्षा आठवीं के छात्रों के लिए विदाई समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षकों ने तिलक लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर एसआई विकास कुमार, प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार, प्राचार्य विकास कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages