जमुई के स्पेशल रोजगार शिविर में 127 युवाओं का औपबंधिक चयन - City Channel

Breaking

Friday, March 13, 2026

जमुई के स्पेशल रोजगार शिविर में 127 युवाओं का औपबंधिक चयन

 जमुई के स्पेशल रोजगार शिविर में 127 युवाओं का औपबंधिक चयन


जमुई : जिले में आयोजित एक दिवसीय स्पेशल रोजगार शिविर में 127 अभ्यर्थियों का औपबंधिक चयन किया गया। यह शिविर शुक्रवार को युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय जमुई द्वारा संयुक्त श्रम भवन, सोनपे परिसर में आयोजित किया गया था। शिविर का उद्देश्य जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था।

रोजगार शिविर में कुल 10 कंपनियों ने भाग लिया, जिन्होंने विभिन्न पदों के लिए लगभग 250 रिक्तियों की घोषणा की थी। रोजगार की तलाश में जिले के अलग-अलग प्रखंडों से बड़ी संख्या में युवाओं ने पहुंचकर अपना बायोडाटा जमा किया।

जिला नियोजनालय से मिली जानकारी के अनुसार, शिविर में कुल 302 अभ्यर्थियों ने नियोजकों को अपना बायोडाटा सौंपा। इसके बाद कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का प्रारंभिक साक्षात्कार लिया। योग्यता और अनुभव के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें मौके पर ही 127 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया।

हालांकि अधिकारियों ने बताया कि इन अभ्यर्थियों की नियुक्ति कुछ शर्तों के पूरा होने के बाद ही अंतिम मानी जाएगी। चयनित युवाओं को आगे की नियुक्ति प्रक्रिया के लिए संबंधित कंपनियों द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार, ऐसे रोजगार शिविरों के माध्यम से युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इससे जहां बेरोजगार युवाओं को लाभ मिल रहा है, वहीं कंपनियों को भी योग्य और प्रशिक्षित मानव संसाधन मिल पा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Pages