गिद्धौर में बिहार ज्ञान विज्ञान समिति का 12वां जिला सम्मेलन सम्पन्न
- शिक्षा और जागरूकता पर हुआ मंथन
गिद्धौर/जमुई : रविवार को गिद्धौर में बिहार ज्ञान विज्ञान समिति, जिला शाखा जमुई के तत्वावधान में 12वें जिला सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। यह सम्मेलन जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए शिक्षाविदों, समाजसेवियों एवं समिति के सक्रिय सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, वैज्ञानिक सोच और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने को लेकर व्यापक चर्चा की गई। सम्मेलन में प्रांतीय पर्यवेक्षक सह प्रांतीय महासचिव प्रोफेसर समीर आनंद की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम को दिशा प्रदान करते हुए समिति के उद्देश्यों और भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बिहार ज्ञान विज्ञान समिति का मुख्य उद्देश्य समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और शिक्षा के माध्यम से लोगों को जागरूक बनाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. अर्जुन प्रसाद यादव ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने समिति की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मेलन से संगठन को मजबूती मिलती है और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने शिक्षा के प्रसार और अंधविश्वास उन्मूलन के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। सम्मेलन में जिले के कई वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्यों ने भाग लिया, जिनमें तुलसी यादव, दिनेश प्रसाद यादव, शंभू यादव, श्याम भूषण यादव, राजेश कुमार यादव, जगन्नाथ यादव, शुभेंद्र यादव, श्रवण कुमार यादव, गिद्धौर के पूर्व प्रमुख कैलाश यादव, दरोगी यादव, गिरधर यादव, वीणा कुमारी, खैरा से सावित्री सिंह, रतनपुर के जीवलाल यादव, सेवा गिद्धौर के राजेश कुमार यादव, झाझा के राहुल कुमार, खैरा प्रखंड के अरुण कुमार यादव, लक्ष्मीपुर के रूपेश कुमार यादव, भरतघट्टा के अवधेश यादव, चंद्रशेखर यादव, प्रीतम ताड़, गंगरा के कृष्णा भारती (वर्ग सहायक) सहित अन्य कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए संगठन के विस्तार, शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल और समाज में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर समिति के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और जिले में शिक्षा एवं जागरूकता के अभियान को और तेज करने का संकल्प लिया।

No comments:
Post a Comment