चैती छठ पर खरडीह पंचायत से 1000 से अधिक व्रती सिमरिया घाट रवाना, नि:शुल्क वाहन व्यवस्था
सिकंदरा (जमुई) : चैती छठ महापर्व के पावन अवसर पर जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड अंतर्गत खरडीह पंचायत से एक हजार से अधिक छठ व्रतियों और ग्रामीणों को गंगा स्नान के लिए सिमरिया घाट भेजा गया। यह सराहनीय पहल समाजसेवी निकेश कुमार द्वारा की गई, जिसकी स्थानीय लोगों ने जमकर प्रशंसा की।
इस दौरान करीब 20 बसों और आधा दर्जन छोटी गाड़ियों के माध्यम से व्रतियों को सिमरिया घाट के लिए रवाना किया गया। सभी वाहनों को उदय सिंह और पैक्स अध्यक्ष सुमन कुमार उर्फ खुशी सिंह ने फीता काटकर हरी झंडी दिखाकर विदा किया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
समाजसेवी निकेश कुमार ने बताया कि वे हर वर्ष कार्तिक छठ और चैती छठ दोनों ही अवसरों पर अपने पंचायत के व्रतियों और ग्रामीणों के लिए गंगा स्नान की नि:शुल्क व्यवस्था करते हैं। उन्होंने कहा कि छठ पर्व लोक आस्था का महापर्व है और व्रतियों को गंगा स्नान कराने से उन्हें आत्मिक संतोष और सुखद अनुभूति होती है।

पैक्स अध्यक्ष सुमन कुमार उर्फ खुशी सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की सेवा भावना समाज के लिए प्रेरणादायक है। इससे न केवल व्रतियों को सुविधा मिलती है, बल्कि समाज में सहयोग और एकता की भावना भी मजबूत होती है।
इस मौके पर पप्पू सिंह, बबलू सिंह, मनोज सिंह, सदन सिंह, राजीव कुमार, विकास कुमार, जनार्दन महतो, जागेश्वर महतो, विष्णु देव महतो, गुड्डू महतो, गोपाल सिंह, मुरारी सिंह, शिव यादव, हरेराम यादव, अरविंद मंडल, धर्मेंद्र राम, विजय राम, मुंदीरख यादव, कुमोद सिंह, रामोतार सिंह, डब्लू कुमार, नीरज सिंह और चंदन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, आस्था और सामूहिक सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली, जिसने इस धार्मिक यात्रा को और भी विशेष बना दिया।

No comments:
Post a Comment