झाझा रेफरल अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित चार कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई - City Channel

Breaking

Tuesday, February 10, 2026

झाझा रेफरल अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित चार कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

 झाझा रेफरल अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित चार कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई


झाझा, जमुई : झाझा रेफरल अस्पताल में मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार सिंह एवं एएनएम सुनीता कुमारी, स्वर्णलता कुमारी और दाना कुमारी के सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उनके लंबे और समर्पित सेवा योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता डॉ. नबाब ने की, जबकि संचालन रमेश कुमार ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. अरविंद कुमार, डीपीएम पवन कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष संजय यादव, उपाध्यक्ष विपिन कुमार, डॉ. सदाब अहमद, डॉ. सत्यजीत प्रियदर्शी, डॉ. सबा प्रवीण, डॉ. नौशाद, डॉ. शेखर सहित अस्पताल के चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

वक्ताओं ने डॉ. अरुण कुमार सिंह के कार्यकाल की विशेष रूप से प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में झाझा क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ। सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं के विस्तार और बेहतर प्रबंधन से आम लोगों का विश्वास सुदृढ़ हुआ है।

अपने संबोधन में डॉ. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी संस्था की सफलता टीम भावना और सामूहिक प्रयासों पर आधारित होती है। उन्होंने अस्पताल के सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के सहयोग को अपनी उपलब्धियों का श्रेय दिया और कहा कि सबके संयुक्त प्रयास से ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकीं।

समारोह के अंत में सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मियों को अंगवस्त्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

No comments:

Post a Comment

Pages