झाझा स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान महिला गिरी, हालत गंभीर, प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल जमुई रेफर - City Channel

Breaking

Tuesday, February 10, 2026

झाझा स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान महिला गिरी, हालत गंभीर, प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल जमुई रेफर

 झाझा स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान महिला गिरी, हालत गंभीर, प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल जमुई रेफर


झाझा, जमुई : झाझा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल महिला को तत्काल झाझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायल महिला की पहचान बटिया थाना क्षेत्र के हथिया पत्थर गांव निवासी मुकेश यादव की पत्नी फुलमनी देवी (45 वर्ष) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फुलमनी देवी ट्रेन पकड़ने के लिए झाझा रेलवे स्टेशन पहुंची थीं। इसी दौरान ट्रेन के चलने पर चढ़ने का प्रयास करते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वे प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ीं, जिससे वे अचेत हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे। सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को उठाकर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल जमुई भेज दिया।

आरपीएफ के एसआई शिवानंद साह ने बताया कि महिला के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है तथा मामले की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने से परहेज करने और सावधानी बरतने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Pages