ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत सोनो पुलिस की सफलता, तीन गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे
जमुई। सोनो थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अभियान के अंतर्गत गुम हुए तीन मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया। मोबाइल वितरण की प्रक्रिया सोनो थाना परिसर में थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुई।
पुलिस के अनुसार, केसोफरका निवासी पिंटू कुमार (पिता नागेश्वर मंडल) का मोबाइल 11 सितंबर 2025 को गुम हुआ था। चाननतांड निवासी नागेश्वर दास (पिता गुरदयाल दास) का मोबाइल 30 अक्टूबर 2025 को खो गया था। वहीं, भरतपुर निवासी गुड्डू कुमार (पिता शिवन यादव) का मोबाइल 14 फरवरी 2024 को गुम हुआ था। तकनीकी अनुसंधान और पुलिस की सतर्क कार्रवाई के माध्यम से इन तीनों मोबाइल को सफलतापूर्वक बरामद किया गया।
थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ‘ऑपरेशन मुस्कान’ का उद्देश्य आम नागरिकों की खोई हुई संपत्ति, विशेषकर मोबाइल फोन, को बरामद कर उन्हें उनके मालिकों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मोबाइल केवल संपर्क का माध्यम नहीं है, बल्कि इसमें महत्वपूर्ण दस्तावेज, बैंकिंग जानकारी और निजी डेटा भी सुरक्षित रहता है। ऐसे में मोबाइल के गुम होने से लोगों को मानसिक और आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ती है।
मोबाइल वापस मिलने पर तीनों लाभार्थियों ने सोनो पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाना में आवेदन दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर राहत प्रदान की जा सके।

No comments:
Post a Comment