फाइलेरिया उन्मूलन अभियान: जिलाधिकारी ने दवा खाकर किया शुभारंभ - City Channel

Breaking

Tuesday, February 10, 2026

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान: जिलाधिकारी ने दवा खाकर किया शुभारंभ

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान: जिलाधिकारी ने दवा खाकर किया शुभारंभ


सिटी ब्यूरो रिपोर्ट जमुई : राजीव रंजन/राकेश कुमार

जमुई : जमुई जिले में फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन एवं बचाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा विशेष जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। जिलाधिकारी जमुई श्री नवीन (भा.प्र.से.) के नेतृत्व में यह अभियान 10 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक संचालित किया जाएगा।

अभियान के शुभारंभ अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वयं फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कर लोगों को दवा लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही “मच्छर भगाओ, फाइलेरिया से बचाओ” संदेश के साथ समाहरणालय परिसर से जन-जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ आगामी 10 दिनों तक जिले के सभी प्रखंडों की पंचायतों एवं महादलित टोलों में भ्रमण कर फाइलेरिया से बचाव, दवा सेवन की अनिवार्यता तथा स्वच्छता के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करेगा।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति दवा सेवन से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, जीविका दीदी, आंगनवाड़ी सेविका एवं अन्य विभागों के समन्वय से इस अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने पर बल दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी से ही जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सकता है। यह अभियान उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण और निर्णायक कदम है।

कार्यक्रम में सिविल सर्जन, जिला मलेरिया पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages