गिद्धौर में नौ दिवसीय विराट महायज्ञ का भव्य समापन, पूर्णाहुति के साथ गूंजे राम-कृष्ण के भक्ति गीत - City Channel

Breaking

Tuesday, February 10, 2026

गिद्धौर में नौ दिवसीय विराट महायज्ञ का भव्य समापन, पूर्णाहुति के साथ गूंजे राम-कृष्ण के भक्ति गीत

गिद्धौर में नौ दिवसीय विराट महायज्ञ का भव्य समापन, पूर्णाहुति के साथ गूंजे राम-कृष्ण के भक्ति गीत


गिद्धौर : सनातन संस्कृति सेवा समिति के तत्वावधान में गिद्धौर के ऐतिहासिक पंचमंदिर परिसर के समीप 2 से 10 फरवरी तक आयोजित नौ दिवसीय विराट महायज्ञ का मंगलवार को विधिवत पूर्णाहुति के साथ भव्य समापन हो गया।

समापन अवसर पर पूरा क्षेत्र वैदिक मंत्रोच्चार, हवन की सुगंध और भक्ति संगीत से भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। महायज्ञ का संचालन यज्ञाचार्य विद्वान पंडित विजय पांडेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उनके साथ पंडित शुभम् पांडेय, पंडित मिथलेश पांडेय, पंडित संतोष पांडेय तथा सनातन संस्कृति सेवा समिति के पुरोहित उत्तम कुमार झा उर्फ राजा बाबू ने संपूर्ण अनुष्ठान को शास्त्रोक्त वैदिक विधि-विधान से सम्पन्न कराया।

 नौ दिनों तक चले इस यज्ञ में प्रतिदिन आहुतियां दी गईं और लोककल्याण, शांति एवं समृद्धि की कामना की गई। महायज्ञ के मुख्य यजमान सोनू कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी पिंकी कुमारी के साथ रॉकी कुमार एवं उनकी पत्नी श्वेता कुमारी ने विद्वान पंडितों के निर्देशन में सभी कर्मकांडों को विधिपूर्वक पूर्ण किया।

 इस दौरान समिति के सदस्यों, स्थानीय ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं ने भी पूर्णाहुति के हवन में बढ़-चढ़कर भाग लिया और आहुतियां अर्पित कीं। समापन समारोह में भक्ति संगीत की विशेष प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। जग में सुंदर हैं दो नाम, चाहे कृष्ण कहो या राम..., राम आएंगे तो अंगना सजाएंगे..., श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा... जैसे भजनों की गूंज से पूरा परिसर भक्तिरस में डूब गया। अंत में विधिवत आरती के साथ महायज्ञ का समापन हुआ। 

इस अवसर पर सनातन संस्कृति सेवा समिति के उपाध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ पाजो जी, सचिव सुमन कुमार, सह कोषाध्यक्ष सुशांत साईं सुंदरम, कोषाध्यक्ष बिट्टू कुमार, सह-कोषाध्यक्ष रॉकी कुमार सहित सदस्य आशीष गुप्ता, राहुल कुमार गोलू, मिथलेश कुमार, ठाकुर अंकित, राकेश माही, संतोष पंडित, निखिल कुमार, सौरभ कुमार, आकाश कुमार सोनू समेत बड़ी संख्या में समिति सदस्य, स्थानीय ग्रामीण, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

 समिति के उपाध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ पाजो जी ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को महायज्ञ के उपरांत स्थापित सभी प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन त्रिपुर सुंदरी तालाब में किया जाएगा। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Pages