जिला उद्योग केंद्र में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश - City Channel

Breaking

Saturday, February 28, 2026

जिला उद्योग केंद्र में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश

जिला उद्योग केंद्र में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश

जमुई। जिला उद्योग केंद्र, जमुई में अनुसूचित जाति समुदाय एवं युवाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से विशेष उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर युवाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहित करना था। मुख्य वक्ता के रूप में MSME विकास कार्यालय, पटना के सहायक निदेशक श्री संजीव कुमार वर्मा ने युवाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, नवाचार और स्टार्टअप अवसरों की जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि आज के समय में स्वरोजगार ही स्थायी आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम है और युवा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर सफल उद्यमी बन सकते हैं। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री मितेश कुमार शांडिल्य ने राज्य सरकार की प्रोत्साहन योजनाओं, पंजीकरण प्रक्रिया और सब्सिडी संबंधी प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं अग्रणी जिला प्रबंधक श्रीमती लक्ष्मी एक्का ने बैंकिंग ऋण, मुद्रा योजना तथा अन्य वित्तीय सुविधाओं की जानकारी देते हुए प्रतिभागियों को ऋण प्राप्ति की प्रक्रिया समझाई।

कार्यक्रम का सफल समन्वय श्री हर्ष राज द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर उद्यमिता की बारीकियों को समझा और स्वरोजगार के अवसरों पर चर्चा की।

अंत में जिला उद्योग केंद्र के परियोजना प्रबंधकों ने अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन किया। यह आयोजन स्थानीय स्तर पर आर्थिक सशक्तिकरण और नए उद्योगों की स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावी पहल माना जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Pages