पटना में ‘बेटी बचाओ न्याय यात्रा’ के दौरान प्रदर्शन, महिलाओं पर लाठीचार्ज - City Channel

Breaking

Tuesday, February 10, 2026

पटना में ‘बेटी बचाओ न्याय यात्रा’ के दौरान प्रदर्शन, महिलाओं पर लाठीचार्ज

 पटना में ‘बेटी बचाओ न्याय यात्रा’ के दौरान प्रदर्शन, महिलाओं पर लाठीचार्ज

पटना : NEET छात्रा की मौत के विरोध में सोमवार को पटना में प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। AISA और APWA से जुड़ी महिला कार्यकर्ता गांधी मैदान से विधानसभा घेराव के लिए निकली थीं।

प्रदर्शनकारियों को पहले जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर रोका गया, लेकिन महिलाएं बैरिकेडिंग पार कर डाकबंगला चौराहे तक पहुंच गईं। यहां करीब दो घंटे तक नारेबाजी और प्रदर्शन चलता रहा। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाए और महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर आक्रोश जताया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की और प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका। डीएसपी कृष्ण मुरारी मौके पर मौजूद रहे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने वाटर कैनन वाहन भी मंगाया। बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश के बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया।

यह प्रदर्शन ‘बेटी बचाओ न्याय यात्रा’ के समापन के अवसर पर आयोजित किया गया था। यात्रा 4 फरवरी को जहानाबाद से शुरू होकर नालंदा, नवादा, गया और अरवल होते हुए सोमवार को पटना पहुंची थी। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह मार्च राज्य में महिलाओं, छात्राओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ती हिंसा के विरोध में निकाला गया।

No comments:

Post a Comment

Pages