खतौली में श्री गणेश भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा, भक्ति भाव से गूंजा घंटाघर क्षेत्र
सिटी स्टेट ब्यूरो उत्तरप्रदेश : राजीव शर्मा/मनोज कुमार
खतौली, मुजफ्फरनगर : श्री कृष्ण संकीर्तन मंडल, गीता भवन गली घंटाघर, खतौली के तत्वावधान में 1 फरवरी से 5 फरवरी तक आयोजित श्री गणेश पूजा एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हो रहा है।
कार्यक्रम के तहत भगवान श्री गणेश जी की भव्य मूर्ति का नगर भ्रमण कराया गया। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा और जयकारों के साथ भगवान का स्वागत किया। इसके उपरांत विधि-विधान से यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
यज्ञ पूर्णाहुति के बाद आयोजित भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर स्वर्गीय श्री रवि गोयल जी के यजमान परिवार को समिति की ओर से बाबा श्री खाटू श्याम जी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में समिति के प्रधान मनोज अग्रवाल, मंत्री मुकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पंकज भटनागर, मुख्य सलाहकार कुलदीप शर्मा, डॉ. एन.के. त्यागी, संदीप गोयल, मुन्ना गोयल, ललित अग्रवाल, प्रभात गुप्ता, बिट्टू शर्मा, विकास अग्रवाल, मा. संजीव शर्मा, सुनील अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, भावेश गुप्ता, अरविंद वर्मा, संजय गोस्वामी, मनोज उपाध्याय, संजीव अग्रवाल, सुनील बजाज, सुनील कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र का वातावरण भक्ति, श्रद्धा और उल्लास से सराबोर रहा।

No comments:
Post a Comment