कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 9 पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न - City Channel

Breaking

Friday, February 6, 2026

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 9 पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न

 कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 9 पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न

सोनो (जमुई), संवाददाता पंकज बरनवाल

सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के निर्देशानुसार प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) के अध्यक्ष पद के लिए नौ पंचायतों में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

निर्वाचन प्रक्रिया सुबह 7:00 बजे प्रारंभ हुई और शाम 4:00 बजे तक चली। सभी मतदान केंद्रों पर प्रशासनिक पदाधिकारी एवं पुलिस बल मुस्तैद रहे। निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक केंद्र पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी गई ताकि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि मतगणना को लेकर भी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने जानकारी दी कि प्रत्येक पंचायत में मतों की गिनती अलग-अलग की जाएगी तथा मतगणना स्थलों पर भी पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

प्रशासन ने मतदाताओं, प्रत्याशियों एवं आमजन का सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का प्रतीक है।

No comments:

Post a Comment

Pages