जमुई में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, मानसिक रूप से बीमार एवं दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों पर दी गई जानकारी
जमुई : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जमुई की ओर से शनिवार को शास्त्री कॉलोनी स्थित नवीन प्राथमिक विद्यालय परिसर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देश एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जमुई के आदेश पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को NALSA (मानसिक रूप से बीमार एवं मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों को विधिक सेवा) योजना-2015 के बारे में जागरूक करना था। इस दौरान बताया गया कि इस योजना के तहत मानसिक रूप से अस्वस्थ और दिव्यांग व्यक्तियों को निःशुल्क कानूनी सहायता, परामर्श एवं संरक्षण उपलब्ध कराया जाता है।
कार्यक्रम में अधिवक्ता सतीश प्रसाद एवं पैरा लीगल वॉलंटियर स्मिता कुमारी ने उपस्थित लोगों को योजना की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि जरूरतमंद व्यक्ति किस प्रकार विधिक सेवा प्राधिकरण से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि समाज के कमजोर वर्गों को उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रीति कुमारी एवं वार्ड संख्या-07 की वार्ड पार्षद अलका सिंह का सहयोग रहा। स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी बताया।

No comments:
Post a Comment