तृतीय श्रम अधिकार दिवस पर जमुई में श्रमिकों को दी गई योजनाओं की जानकारी
जमुई। तृतीय श्रम अधिकार दिवस 2026 के अवसर पर शनिवार को संयुक्त श्रम भवन, जमुई के सेमिनार हॉल में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रतीश कुमार, श्रम अधीक्षक, जमुई ने की। कार्यशाला का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इस मौके पर श्रम अधीक्षक ने कहा कि राज्य सरकार प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि बिहार प्रवासी कामगार ऐप के माध्यम से श्रमिकों को दुर्घटना या अन्य संकट की स्थिति में सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। प्रवासी योजन संशोधित 2026 के तहत पंजीकृत प्रवासी श्रमिक की मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को चार लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है।
कार्यशाला में श्रमिकों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, उनके अधिकारों और श्रम कानूनों की जानकारी दी गई। श्रमिकों ने अपनी समस्याएं और सवाल भी रखे, जिनका समाधान अधिकारियों द्वारा मौके पर ही किया गया।
महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र ने उद्योग विभाग की योजनाओं की जानकारी दी, वहीं फैक्ट्री इंस्पेक्टर ने कहा कि श्रमिकों और बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना केवल सरकार ही नहीं, बल्कि समाज की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।
कार्यक्रम में इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन प्राधिकारी, जमुई सदर, रामलगन पासवान, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, सिकंदरा, नीरज कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बरहट, सुधांशु कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, लक्ष्मीपुर, विकास कुमार सिंह, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, अलीगंज, राहुल रंजन, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, चकाई, टुनटुन कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, सोनो, मुकेश कुमार वर्मा सहित विभिन्न श्रमिक संघों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद रहे।
.jpg)



No comments:
Post a Comment