दो दिवसीय जॉब कैंप में 41 युवाओं का चयन, 120 ने कराया पंजीकरण - City Channel

Breaking

Saturday, February 7, 2026

दो दिवसीय जॉब कैंप में 41 युवाओं का चयन, 120 ने कराया पंजीकरण

 दो दिवसीय जॉब कैंप में 41 युवाओं का चयन, 120 ने कराया पंजीकरण

जमुई : बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय, जमुई द्वारा संयुक्त श्रम भवन परिसर में दो दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया। शुक्रवार और शनिवार को आयोजित इस शिविर का उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था।

कैंप में कुल 120 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया के उपरांत 41 युवाओं का विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित कंपनियों द्वारा आगे की नियुक्ति प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।

इस रोजगार शिविर में एसआईएस इंडिया लिमिटेड, अभिषेक एंटरप्राइजेज और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल डेवलपमेंट जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवाओं ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लिया। कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी दक्षता एवं अनुभव के आधार पर साक्षात्कार लिया गया।

जिला नियोजनालय के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के जॉब कैंप स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे युवाओं को अपने ही जिले अथवा आसपास के क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिल रहे हैं, जिससे बेरोजगारी में कमी लाने में मदद मिलेगी।

अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि भविष्य में भी ऐसे रोजगार शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा सके। जॉब कैंप की सफलता पर अभ्यर्थियों ने जिला प्रशासन और नियोजनालय के प्रयासों की सराहना की।

No comments:

Post a Comment

Pages