जिला पदाधिकारी ने जनता दरबार में सुनीं 30 से अधिक फरियादें, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
जमुई : जिला पदाधिकारी श्री नवीन ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए।
आज आयोजित जनता दरबार में कुल 33 परिवाद प्राप्त हुए। इनमें राजस्व, भूमि विवाद, लोक शिकायत, प्रशासनिक मामलों तथा अन्य विभागों से जुड़ी विभिन्न समस्याएं शामिल थीं। फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया, जिस पर उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया।
जिलाधिकारी श्री नवीन ने कहा कि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सक्रिय भूमिका निभाते हुए समयबद्ध तरीके से शिकायतों के निपटारे का निर्देश दिया, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
जनता दरबार में पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं, जिससे उन्हें त्वरित कार्रवाई की उम्मीद जगी है।

No comments:
Post a Comment