21 फरवरी से “आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत 5 दिवसीय नुक्कड़ नाटक प्रशिक्षण कार्यशाला - City Channel

Breaking

Tuesday, February 17, 2026

21 फरवरी से “आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत 5 दिवसीय नुक्कड़ नाटक प्रशिक्षण कार्यशाला

21 फरवरी से “आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत 5 दिवसीय नुक्कड़ नाटक प्रशिक्षण कार्यशाला


सिटी संवाददाता : पिंकी कुमारी
जमुई : जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, जमुई के तत्वावधान में “आपकी सरकार आपके द्वार” सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत 21 फरवरी 2026 से 5 दिवसीय नुक्कड़ नाटक प्रशिक्षण-सह-उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम विशेष रूप से जमुई जिले के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जा रहा है।

कार्यशाला के माध्यम से नुक्कड़ नाटक के जरिये आम जनता को उग्रवाद के दुष्प्रभावों के साथ-साथ मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना, मुख्यमंत्री गुरु-शिष्य परंपरा योजना, कलाकार रजिस्ट्रेशन पोर्टल, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान सहित सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

इस 5 दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत 21 फरवरी 2026, जो कि जमुई जिला स्थापना दिवस भी है, के अवसर पर की जाएगी। उल्लेखनीय है कि जमुई जिले में नुक्कड़ नाटक विधा से जुड़े कलाकारों की संख्या काफी अधिक है, किंतु कार्य के अभाव में वे खेती, मजदूरी एवं अन्य रोजगारों में संलग्न हैं। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ऐसे कलाकारों को अपने रोजगार के साथ-साथ कला के क्षेत्र में पुनः सक्रिय करना तथा उन्हें एक कलाकार के रूप में पुनर्स्थापित करना है।

प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत चयनित श्रेष्ठ प्रशिक्षुओं को जमुई जिले के विभिन्न प्रखंडों में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुतियों के माध्यम से सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु भेजा जाएगा, ताकि कला के माध्यम से जन-जागरूकता को और सशक्त बनाया जा सके।

No comments:

Post a Comment

Pages