14–15 फरवरी को जमुई में दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता, उपमुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन/राकेश कुमार
जमुई : खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में 14 और 15 फरवरी को दो दिवसीय दंगल (कुश्ती) प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम, जमुई में आयोजित होगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री बृजनंदन सिंह ने बताया कि 14 फरवरी को बिहार सरकार के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर बिहार सरकार की खेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. श्रेयसी सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य राज्य स्तर पर प्रतिभाशाली पहलवानों को मंच प्रदान करना और पारंपरिक खेल कुश्ती को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।
आयोजन को लेकर स्टेडियम परिसर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। स्थानीय खेल प्रेमियों में भी इस प्रतियोगिता को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

No comments:
Post a Comment