सरस्वती शिशु मंदिर में संस्थापक प्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई - City Channel

Breaking

Wednesday, January 7, 2026

सरस्वती शिशु मंदिर में संस्थापक प्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

सरस्वती शिशु मंदिर में  संस्थापक प्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

सोनो, जमुई : सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के संस्थापक एवं पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय महेंद्र प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि बुधवार को विद्यालय प्रांगण में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने की। उन्होंने स्वर्गीय महेंद्र प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके योगदान को याद किया।

अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि महेंद्र प्रसाद सिंह एक दूरदर्शी और विचारधारा वाले व्यक्तित्व थे, जिन्होंने शिक्षा के महत्व को समझते हुए वंचित और पिछड़े वर्गों के बच्चों को शिक्षित करने के उद्देश्य से विद्यालय की स्थापना की थी। वे समाज में समानता के पक्षधर थे और उनका जीवन अब भी समुदाय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कार्यक्रम में स्वर्गीय प्रधानाचार्य के पुत्र एवं शिक्षाविद काजल कुमार, प्रभारी प्रधानाचार्य निर्दोष कुमार, आचार्य सुशील कुमार पांडे, आचार्या आभा, रानी कुमारी, श्वेता कुमारी, दुर्गा कुमार एवं मुस्कान कुमार सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं छात्र उपस्थित थे।

सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए गए योगदान को नमन किया।

No comments:

Post a Comment

Pages