जमुई में सड़क सुरक्षा अभियान की हुई शुरुआत, डीएम ने रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना, एसपी ने चेताया—नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई - City Channel

Breaking

Wednesday, January 7, 2026

जमुई में सड़क सुरक्षा अभियान की हुई शुरुआत, डीएम ने रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना, एसपी ने चेताया—नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई

जमुई में सड़क सुरक्षा अभियान की हुई शुरुआत, डीएम ने रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना, एसपी ने चेताया—नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई

जमुई : जिला मुख्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 की शुरुआत जिलाधिकारी श्री नवीन ने समाहरणालय परिसर से सड़क सुरक्षा अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर की। इस दौरान अधिकारियों, कर्मियों और उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ दिलाई गई।

“सुरक्षित यातायात संस्कृति को दें बढ़ावा” : जिलाधिकारी नवीन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा—

  • दोपहिया चालक हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनें

  • चारपहिया चालक सीट बेल्ट का उपयोग करें

  • निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं

  • नशे में वाहन चलाना जानलेवा है

डीएम ने अपील की कि इस महीने चलने वाले अभियान को जन आंदोलन का रूप दें, ताकि अनमोल जिंदगियां सड़क पर यूँ ही समाप्त न हों।

“नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई” : एसपी विश्वजीत दयाल

एसपी ने चेताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि—

  • सड़क पर लहरिया काटना और स्टंटबाजी पूरी तरह प्रतिबंधित

  • "रोको-टोको" अभियान के तहत चालकों को गुलाब का फूल देकर नियमों का स्मरण कराया जा रहा है

  • सही तरीके से ड्राइविंग करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा

“दुर्घटना किस्मत नहीं, लापरवाही का परिणाम” : DTO डॉ. सुनील

जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की प्रमुख वजह लापरवाही है, न कि भाग्य। उन्होंने बताया कि 1–31 जनवरी तक चलने वाले राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का उद्देश्य सड़क हादसों पर रोक लगाना और जनजागरूकता बढ़ाना है।
सड़क सुरक्षा रथ जिले के सभी प्रखंडों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाकर नियमों के पालन का संदेश देगा।

अधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में डीडीसी सुभाष चंद्र मंडल, एडीएम रविकांत सिन्हा, एडीएम विभागीय जांच बालमुकुंद प्रसाद, टीओ सुधीर कुमार गिरी, नजारत उप समाहर्ता भानू प्रकाश, उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार, डीईओ दया शंकर, उप निर्वाचन पदाधिकारी मो. नजरूल हक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages