जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश
जमुई : जमुई समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी श्री नवीन (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में जिला स्तरीय साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने माननीय उच्च न्यायालय में लंबित वादों की स्थिति की समीक्षा की और एम.जे.सी. में लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जन-शिकायतों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी लंबित मामलों का निष्पादन 15 जनवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से करने का आदेश दिया।
बैठक में जिलाधिकारी ने जिले के सभी अंचलों में आयोजित होने वाले किसान रजिस्ट्रेशन कैंप की तैयारियों की भी समीक्षा की और सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री सुभाष चंद्र मंडल, अपर समाहर्ता श्री रविकांत सिंहा, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री अनिल कुमार रमण, अनुमंडल पदाधिकारी श्री सौरव कुमार, डीसीएलआर श्री सुजीत कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री विनोद प्रसाद, वरीय उप समाहर्ता श्री सावन एवं श्री नागमणि वर्मा, सिविल सर्जन सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment