थम्हन–चिल्काखार जंगल से कुख्यात वांछित नक्सली महेश यादव गिरफ्तार, एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता - City Channel

Breaking

Wednesday, January 7, 2026

थम्हन–चिल्काखार जंगल से कुख्यात वांछित नक्सली महेश यादव गिरफ्तार, एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता

थम्हन–चिल्काखार जंगल से कुख्यात वांछित नक्सली महेश यादव गिरफ्तार, एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता

जमुई : जमुई जिले में मंगलवार सुबह सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लंबे समय से फरार चल रहा वांछित नक्सली महेश यादव गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी गिरफ्तारी खैरा थाना क्षेत्र के थम्हन और चिल्काखार जंगल के बीच हुई, जहां वह अपने परिवार से मिलने पहुंचा था।

गिरफ्तार महेश यादव  खैरा थाना कांड संख्या 50/12 (दिनांक 23.12.2012) में वांछित था। उस पर धारा 147, 148, 149, 427, 435, 120(B), 121, 379 भादवि के साथ-साथ विस्फोटक अधिनियम की धारा 3, 4 तथा UAPA की धारा 10, 13, 16 के गंभीर आरोप दर्ज हैं।

गोपनीय सूचना मिलने के बाद 16वीं सशस्त्र सीमा बल के ‘सी’ समवाय, चरकापत्थर कैंप के कमांडेंट अनिल कुमार पठानिया के निर्देशन में निरीक्षक (सामान्य) रोहित कुमार सिंह की अगुवाई में SSB और पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम सुबह करीब 9:30 बजे बताए गए स्थान पर पहुंची और इलाके को चारों तरफ से घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया।

तलाशी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति सुरक्षाबलों को देखकर भागने लगा, जिसे एसएसबी जवानों ने पीछा कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान महेश यादव, पिता स्वर्गीय मुसो उर्फ मुंशी यादव उर्फ मुसहर यादव, ग्राम थम्हन के रूप में की।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

Pages