खैरा में ‘स्वस्थ माँ, सुरक्षित परिवार अभियान’ का शुभारंभ - City Channel

Breaking

Saturday, January 17, 2026

खैरा में ‘स्वस्थ माँ, सुरक्षित परिवार अभियान’ का शुभारंभ

खैरा में ‘स्वस्थ माँ, सुरक्षित परिवार अभियान’ का शुभारंभ

खैरा, जमुई : जमुई जिले के खैरा प्रखंड परिसर में शनिवार को परिवार नियोजन और मातृ स्वास्थ्य सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से “स्वस्थ माँ, सुरक्षित परिवार अभियान” की औपचारिक शुरुआत की गई। इसका उद्घाटन पिरामल फाउंडेशन के श्री कौशिक विश्वास एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी परना कुमारी ने संयुक्त रूप से किया।

यह अभियान स्वास्थ्य विभाग और आईसीडीएस विभाग के समन्वित प्रयासों से संचालित होगा। इसका प्रमुख लक्ष्य समुदाय स्तर पर परिवार नियोजन साधनों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उनकी मांग सृजन करना, तथा लाभार्थियों को समय पर और सरल उपलब्धता सुनिश्चित करना है।


अभियान के संचालन में जिला नेता सौरभ झा का योगदान महत्वपूर्ण रहा, जबकि जिला प्रबंधक संजीव कुमार के मार्गदर्शन में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया गया।

बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि

“यह पहल स्वास्थ्य एवं आईसीडीएस विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर, समुदाय स्तर पर परिवार नियोजन सेवाओं की पहुँच को और अधिक मजबूत करेगी।”

कार्यक्रम में सभी महिला सुपरवाइज़र तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं और उन्होंने अभियान की सफलता के प्रति अपना समर्थन जताया।

No comments:

Post a Comment

Pages